मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी सागर संभाग सागर के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ. लालजी सहाय श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि गत दिवस सागर में आयोजित बुन्देलखण्ड हिन्दी साहित्य संस्कृति विकास मंच सागर में संभागीय साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समरोह में डाॅ. एन.एम.अवस्थी प्राचार्य संत रामदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ को उनकी शैक्षणिक एवं साहित्यिक सेवाओं के उत्कृष्ठ अवदान हेतु सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप 1100/- (ग्यारह सौ रूपये) सम्मान निधि, शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल संभाग सागर हर्षित है एवं आशा करती है कि डाॅ. अवस्थी सदैव साहित्य सेवा में, संलग्न रहकर समाज के लिए उत्कृष्ठ अवदान देते रहेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय में भी प्राचार्य डाॅ. एन.एम.अवस्थी का सम्मान किया गया जिसमें संचालन अनुराग मिश्रा एवं समिति सचिव श्रीमती प्रियंका मिश्रा द्वारा शाल एवं श्रीफल से प्राचार्य का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राध्यापक अजय असाटी, अनुराग श्रीवास्तव, राजकुमार चैरसिया, दीक्षा विदुआ, सीमा अहिरवार, रामचरण विश्वकर्मा, मनोज कुशवाहा, सुरेन्द्र रावत, निर्मल वाल्मिक, शुभम् रिछारिया, चतुर्भुज घोष एवं महाविद्यालय की छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।